फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क बन रहे मवेशियों के चारागाह

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
देखरेख के अभाव में बदहाल पार्क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शहर की सुंदरता बढ़ाने वाले पार्कों को ग्रहण लग गया है। पर्याप्त देखरेख के अभाव में इन पार्कों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कभी शहर की शान समझे जाने वाले ये पार्क आज अपने की अस्तित्व को तलाश रहे हैं। किसी पार्क में लाइटें टूटी हैं, तो किसी में बैठने की जगह नहीं है। कहीं घास ही इतनी बड़ी है कि किसी जानवर के काटने का डर लगा रहता है। कभी सुबह और शाम लोगों से भरे ये पार्क आज मवेशियों की चारागाह बन गए हैं। अमर उजाला ने शहर के प्रमुख पार्कों की स्थिति की रिपोर्ट बनाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के पार्कों के रखरखाव की जिम्मदारी हरियाणा अरबन डवलपमेंट अथॉरिटी की है। शहर की सुंदरता को बढ़ाने और लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए कई पार्कों में कहीं बिजली कनेक्शन खुले पड़े है तो कहीं सफाई न होने के कारण गंदगी फैली हुई है और देखरेख के अभाव में झाड़ियां उग आई है। इससे शाम के समय इन पार्कों में असामाजिक तत्वों का बोलबाला रहता है।  कुछ पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए लगाए झूले टूटे पड़े हैं। रेवाड़ी के लोगों ने प्रशासन से इन पार्कों की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कार्रवाई करेंगे
मामला अभी संज्ञान में आया है। जिन पार्कों में भी कमी है उनके संबंधित विभागों को लिखा जाएगा। सभी दिक्कतों को तुरंत ही दूर किया जाएगा।
डॉ. यश गर्ग, जिला उपायुक्त रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें