फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलेटा के ग्रामीणों को नहीं मिली जुलाई की पेंशन

Mon, 22 Aug 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेंशन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के गांव खालेटा में बुढ़ापा, विधवा व अन्य पेंशन धारकों ने नियमित पेंशन वितरण के मसले को लेकर नौजवान भारत सभा के तत्वावधान में रविवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभा संयोजक पूरनमल मुद्गिल ने कहा कि सरकार ने 18 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर पेंशनधारकों के खाते में जुलाई माह की पेंशन पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन पेंशन नहीं पहुंची।
विज्ञापन


ग्रामीण धर्मपाल व दुलारी ने बताया कि पहले हर महीने की 10 तारीख को पेंशन खाते में आ जाती थी, लेकिन बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसी भी पेंशनधारक को समय पर पेंशन नहीं मिल पायी। सरकार चुनाव से पूर्व किए गए वादों को भूल गई है। गांव के लगभग 257 पेंशनधारकों को अभी तक जुलाई माह की पेंशन नहीं मिली है। पेंशन वितरण के मसले को लेकर ग्रामीण कई बार सीएम विंडो में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इस अवसर पर भूप सिंह, शीला, सरोज, धर्मपाल, ग्यारसी, पुष्पा, कोशल्या, घनश्याम, मोतीलाल, रामानंद, रामचंद्र, संतरा, पूनम, राधेश्याम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें