फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, केस दर्ज

Mon, 14 Nov 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : ओ पी वाधवानी
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के राजेश पायलट चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक का गुरुग्राम में एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी जावेद (23) रेवाड़ी आया हुआ था। शुक्रवार को राजेश पायलट चौक के निकट हुडा बाईपास पार करते समय जावेद विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल जावेद को पहले उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन घायल जावेद को गुरुग्राम के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान जावेद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल
मोहल्ला शक्ति नगर निवासी मैना देर शाम एक्टिवा से घर जा रही थी। सेक्टर-4 चौक के पास बाइक पर सवार युवक ने स्कूटी में टक्कर मारकर मैना को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मैना की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें