फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की जहर से मौत, विसरा जांच को भेजा

Sat, 26 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
poison
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के सदर थाना क्षेत्र के गांव गांव डाबड़ी में वीरवार रात एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के असर से मौत हो गई। किशोरी अपने नाना-नानी के यहां रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हांसी निवासी सोनू की बेटी मोनिका (13) गांव डाबड़ी में अपने नाना-नानी के घर पर रह रही थी। वीरवार शाम मोनिका के पेट में अचानक दर्द होने के साथ ही तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने परिजनों को बताया कि किशोरी की मौत जहर के असर से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिलहाल सामान्य कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया है। विसरा भी जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। जांच रिपोर्ट के अनुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।  - एएसआई अनिल कुमार, जांचकर्ता, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें