कोसली के गांव जुड्डी में एक पशुओं के बाड़े में आग लगने से एक बकरी की मौत हो गई। इसमें हजारों का सामान भी जल गया। पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुड्डी गांव में रात 12 बजे दुलीचंद के पशुबाड़े में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पशुओं की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। उन्होंने चार लोगों को भागते भी देखा। आग लगने से छप्पर में बंधी एक बकरी की मौत हो गई। छप्पर में रखी करीब चार एकड़ की कड़वी भी जल गई। दमकल भी मौके पर पहुंची। दुलीचंद की शिकायत पर पुलिस ने गांव के भूपेश सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।