फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गर्माया सूमा-कतोपुरी स्कूल अपग्रेडेशन मामला, ग्रामीणों ने की पंचायत

Wed, 06 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के कोसली में कई दिनों तक चर्चा मेें रहा सूमा-कतोपुरी स्कूल अपग्रेडेशन का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। सरकार के मंत्रियों द्वारा स्कूल अपग्रेड करने के आश्वासन को लंबा समय बीतने के बावजूद अभी तक अपग्रेडेशन की कार्रवाई न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत की। दो घंटे से ज्यादा चली पंचायत में फैसला लिया गया कि अगर 10 जुलाई तक कोई ठोस कदम सरकार की ओर से नहीं उठाया गया, तो बच्चियों समेत ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठेंगे।  

350 बच्चे पर अपग्रेड करने का था वादा, हुए 500 से ज्यादा
सरपंच उर्मिला, बीर सिहं, कमला सुभाष आदि ने बताया कि  दो माह पूर्व लोकनिर्माण मन्त्री राव नरबीर सिंह, सहकारीता मन्त्री बिक्रम सिंह यादव और विधायक रेवाड़ी ने कहा था कि एक माह में 350 बच्चों के होने की शर्त पर एक महीने में ही प्राइमरी स्कूल को दस जमा दो करने का वादा किया था। मगर अब तो बच्चों की संख्या 500 हो चुकी है।  ग्रामीणों ने कहा कि शर्त पूरी होने के बावजूद दो माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक स्कूल को अपग्रेड नहीं किया है। ग्रामीणों के मुताबिक एक सप्ताह में स्कूल को अपग्रेड करने का लेटर नहीं आया तो वह दस जुलाई के बाद आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। उधर स्कूल के छात्र और छात्राओं का कहना है कि उनके स्कूल को अपग्रेड करने का पत्र अगर दस जुलाई तक नहीं आता है तो वह इसके बाद स्कूल को ताला लगाकर अनशन पर बैठ जाऐंगे।  
विज्ञापन


यह था मामला
 सूमा के बच्चे लाला के गांव में पढ़ने जाते रहे है। मगर पिछले दिनों इसी गांव की एक छात्रा के साथ कुछ शरारती तत्वों ने दुष्कर्म कर दिया। इस घटना के बाद से पंचायत ने गांव की लड़कियों को लाला गांव में पढ़ने के लिए भेजने पर रोक लगा दी और गांव के ही स्कूल को अपग्रेड कर 12वीं तक करने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा इस मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद  सहकारिता मंत्री और रेवाड़ी विधायक की मौजूदगी में पीडब्लूडी मंत्री ने 12 वी तक स्कूल अपग्रेड करने की घोषणा कर की थी।
विज्ञापन


घोषणा सभी के सामने हुई थी, लेकिन अभी तक विभाग के आला अधिकारियों की ओर से किसी तरह का पत्र नहीं मिला है। जिसमें सूमा गांव के प्राइमरी स्कूल के अपग्रेडेशन के आदेश आए हों।
-धर्मबीर बल्दोडिया, डीईओ, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें