फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, दो लोग घायल

Mon, 12 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में कोसली से गांव गुगोढ़ ओर जा रही एक कार में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कोसली निवासी ड्राइवर कालू व गांव गुगोढ़ निवासी सतीश कुमार घायल हो गए हैं। गनीमत यह रही ड्राइवर कालू ने आग सुलगने का अंदेशा लगते ही कार की खिड़की खोल गाड़ी से बाहर निकल गए, जिससे उनका अधिक नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दोनो लोगों के बाहर निकलते ही कार मजह 15 मिनट में पूरी जल गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया तथा स्थानीय निवासियों ने घायलों को कोसली के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात 8.30 बजे ड्राइवर कालू अपने साथी सतीश को उसके गांव गुगोढ़ छोडने के लिए निकला था। कोसली रोड पर गांव कान्हड़वास के समीप गाड़ी कार में लगे हीटर में स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग बढ़ते देख कालू ने हीटर बंद कर दिया। लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद गाड़ी के शीशे टूट गए। शीशे टूटते ही दोनो लोग गाड़ी से बाहर आ गए। देखते ही देखते गाड़ी के भीतर आग सुलगने लगी और बोनट सहित पूरी कार में आग फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी व कोसली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार की टीम ने आग पर काबू पाया तथा दोनो घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनो की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें