फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में मिला किसान का शव

Wed, 29 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के महेेेंद्रगढ़ रोड़ स्थित गांव सीहा में सोमवार को भैंसों को नहलाने के लिए निकले किसान का शव जोहड़ में मिला। मृतक के घर में कोई न होने से मामले का पता मंगलवार को चला। ग्रामीणों की सूचना पर शव निकलवाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप(37) गांव सीहा में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। हाल में उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। सोमवार शाम को वह अपनी भैंसों को लेकर गांव के जोहड़ में नहलाने गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार शाम को कुछ ग्रामीणों ने कुलदीप के शव को पानी में तैरतेे देखा।  मामले की जानकारी खोल थाना पुलिस को दी गई। मौके पर खोल थाना पुलिस के साथ ही डीएसपी कोसली सतबीर सिंह भी पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। एसएचओ खोल भीष्म कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें