फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादत में सिकेंगी राजनीति की रोटियां

Sat, 12 Nov 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राव इंद्रजीत
विज्ञापन

विज्ञापन
 रेवाड़ी में शहीदी एवं रेजांगला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शहीदों की शहादत पर राजनीति की रोटियां सिकेंगी। कार्यक्रमों के आयोजनों के उद्देश्य राजनीति में अपना स्तर ऊंचा उठाने तथा अपने उत्तराधिकारियों को स्थापित करने के लिए किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

अहीरवाल की इस भूमि पर 16 नवंबर को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शहीदी दिवस का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित कई दिग्गज आएंगे। कार्यक्रम को यूं तो शहीदी दिवस का नाम दिया है। लेकिन असल में यह केंद्रीय मंत्री का राजनीति में अपना कद बढ़ाने और बेटी आरती राव की लांचिंग के रूप में देखा जा रहा है।  
विज्ञापन

 
भाजपा में आने के बाद पहली बड़ी रैली
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत चाहे किसी भी पार्टी में रहे उनकी छवि एंटी सीएम की रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी इनकी अनबन जगजाहिर थे। यूपीए के पहले कार्यकाल में राव इंद्रजीत सिंह रक्षा राज्यमंत्री थे। दूसरे कार्यकाल में इन्हें कोई बड़ा पद नहीं दिया। इसे लेकर कांग्रेस से इनकी लगातार नाराजगी चल रही थी। सभी चीजों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने बाद तत्कालीन प्रदेश सरकार पर अहीरवाल के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

अब इमेज बदलने का प्रयास
प्रदेश में भाजपा शासन में भी केंद्रीय मंत्री अपनी इमेज को पीछे नहीं छोड़ सके। यहां भी एंटी सीएम की छवि कई बार उनकी देखने को मिली। बात चाहे बावल में मुख्यमंत्री की रैली को हो या फिर गुरुग्राम में हैपनिंग हरियाणा कार्यक्रम। दोनों ही मौकों पर केंद्रीय मंत्री सीएम को कुछ मुद्दों पर नसीहत देते नजर आए। लेकिन इस बार रेवाड़ी में होने वाले कार्यक्रम से केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी साधना चाहते हैं।
विज्ञापन


रेजांगला दिवस की थी यही कहानी
शहीदी दिवस के दो दिन बाद 18 नवंबर को रेजांगला दिवस मनाया जाएगा। हालांकि कैप्टन सिंह यादव प्रति वर्ष दिवस मनाते आ रहे हैं। लेकिन इस बार यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। स्वयं को राजनीति में हाशिए पर आते देख कैप्टन अब रेजांगला दिवस के बहाने अपने बेटे चिरंजीवी को लांच करने के प्रयास में हैं। चिरंजीव यूं तो फिलहाल प्रदेश कांग्रेस में महासचिव हैं। लेकिन इतने बड़े मंच से वह पहली बार पिता के साथ राजनीति में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व कई अन्य दिग्गज आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें