रेवाड़ी के गांव ततारपुर खालसा मे खेत में काम करते समय जहरीले जीव के काटने से एक किसान की मौत हो गई। मामला धारूहेड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गांव ततारपुर खालसा निवासी सतबीर (44) पेशे से जमींदार है। बुधवार देर शाम वह खेत में उगी खरपतवार को हटा रहा था। इसी दौरान खरपतवार के बीच में छुपे किसी जहरीले जीव ने सतबीर के सिर में काट लिया। शरीर में उतरे जहर के चलते सतबीर बेसुध हो गया। पता चलने पर ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद धारुहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सांप के काटने से अधेड़ की मौत
गांव ततारपुर खालसा में बुधवार को खेत में काम कर रहे एक अधेड़ की सांप के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ततारपुर खालसा निवासी 50 वर्षीय सतबीर बुधवार को दिन में अपने खेत में घास की खुदाई कर रहा था । तभी अचानक घास में छिपे सांप ने उसे डस लिया । सतबीर को उपचार हेतु धारूहेडा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।