अभी तक प्रदेश की राजनीति में अपना अहम वर्चस्व रखने वाले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह राजस्थान की राजनीति में भी दांव खेल सकते हैं। अहीरवाल के नाम से मशहूर राजस्थान के सिंहद्वार अलवर में राव इंद्रजीत का प्रभाव है। उनके समर्थन में शहीदी दिवस पर होने वाली रैली के लिए वहां भी जमकर प्रचार हो रहा है। ऐसे में राव इंद्रजीत सिंह रैली के बाद राजस्थान की राजनीति पर भी छाप छोड़ सकते हैं।
राजस्थान की राजनीति पर हरियाणा का प्रभाव शुरू से रहा है। आपस में रोटी-बेटी के संबंध के कारण हरियाणा के अहीरवाल के अधिकतर लोग राजस्थान के अहीरवाल में अपने रिश्ते करते हैं। वर्तमान में अलवर सांसद महंत चांदनाथ भी रोहतक में बाबा मस्तनाथ की गद्दीनशीन हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री अब अपना अगला दाव राजस्थान से खेल सकते हैं।
साढ़े तीन लाख हैं यादव वोट
अलवर लोकसभा क्षेत्र में करीब 17 वोटर हैं। इनमें से करीब साढ़े तीन लाख वोटर यादव हैं। इन सब बातों और अपने प्रभाव को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री राजस्थान में अपना प्रभाव तलाश रहे हैं। यही कारण है कि शहीदी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी आमंत्रण दिया है।
पिता के समय से हैं अच्छे संबंध
अलवर से पूर्व मंत्री सुजान सिंह सिंह से राव बीरेंद्र सिंह के पारिवारिक रिश्ते रहे थे। तभी से ही इनका राजस्थान में आना-जाना है। अलवर की अहीर बेल्ट बहरोड़, कोटकासिम और मुंडावर में इनकी पकड़ है। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम से पूर्व भी राव इंद्रजीत सिंह ने अलवर और दौसा को सरकार की नीतियों के प्रचार के लिए चुना था। इससे पूर्व पिछले लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा के पक्ष में जमकर प्रचार किया था।
आरती की भी हो सकती है तैयारी
राव इंद्रजीत के विश्वस्तों ने दबी जुबान से बताया कि केंद्रीय मंत्री उनकी बेटी आरती राव के लिए भी अलवर से जोर लगा सकते हैं। लोकसभा चुनाव बीते ढाई साल हो चुके हैं। अलवर की राजनीति में अहीरवाल का ही दबदबा है। ऐसे में आने वाले समय में यहां से आरती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।
पिछले दिनों हो चुकी है बैठक
शहीदी दिवस पर होने वाली रैली को लेकर पिछले दिनों अलवर के तिजारा विधानसभा क्षेत्र विधायक मामन यादव, किशनगढ़बास विधायक रामहेत यादव, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव और अलवर शहर विधायक बनवारीलाल
पिछले दिनों राव इंद्रजीत सिंह मिले। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को रैली में पूरी तरह समर्थन देने का आश्वासन दिया था।