फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक

Mon, 19 Dec 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
खोल के कस्बा कुंड स्थित गुवारिया बस्ती का एक युवक पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुवारिया बस्ती कुंड निवासी अशोक कुमार (28) शादीशुदा था। रविवार सुबह घर के पीछे पहाड़ों के बीच बने खानों में एक पीपल के पेड़ से रस्सी लटका उसका शव मिला। अशोक की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर स्थानीय कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ और शव की तलाशी में अशोक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें