फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लीकेज से महिला और बच्चा बेहोश

Mon, 21 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी  के शाहबाजपुर खालसा गांव में रविवार रात एक दूध ठंडा करने वाली फैक्ट्री में गैस लीकेज होने से वहां मौजूद एक महिला और बच्चा बेहोश हो गए। उन्हें बाद में किसी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और गैस लीकेज पर काबू पाया। उधर एसपी संगीता कालिया भी घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाहबाजपुर गांव में भूपेंद्र सिंह की बर्फ की फैक्ट्री है। रात करीब नौ बजे इसमें रखी अमोनिया गैस में लीकेज हो गया। जिससे वहां मौजूद एक महिला और बच्चा बेहोश हो गए। महिला का नाम सुनीता और बच्चे का नाम मोहित बताया जा रहा है। आनन-फानन में फैक्ट्री प्रबंधन ने लीकेज ठीक कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फैक्ट्री प्रबंधन के इस मामले के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। उल्लेखनीय है कि फैक्ट्री के पास ही गांव बसा हुआ है। अगर समय रहते लीकेज पर काबू नहीं पाया जाता, तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें