फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश देने से इंकार किया तो बैंककर्मियों को बनाया बंधक

Sun, 20 Nov 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के चिल्हड़ गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शनिवार को कैश देने से इंकार से गुस्साए उपभोक्ताओं ने पांच बैंककर्मियों को ही बंधक बना लिया। बाद में पुलिस ने आकर उन्हें छुड़वाया और लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

चिल्हड़ स्थित पीएनबी की शाखा में पिछले चार दिनों से पर्याप्त राशि नहीं पहुंच रही है। इस शाखा में गांव चिल्हड़, धनौरा, करावरा मानकपुर, जैतपुर, रहणवा, खलीलपुर, खेतियावास, जाट भुरथल, घीलावास, जाट सायरवास, जाटी सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का खाता है। शनिवार को भी लोग कैश के लिए लाइन लगाए खड़े हुए थे। सुबह दस बजे बैंक खुलते ही स्टाफ ने लाइन में लगे लोगों से कैश नहीं होने की बात कहकर वापस लौटने के लिए कहा। इतना कहते ही ग्रामीण भड़क गए तथा हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बैंक के अंदर ही बंद कर बाहर से शटर बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे है। एक घंटे बाद ही कैश नहीं होने की बात कह वापस लौटा दिया जाता है। ग्रामीणों ने बैंककर्मी तबीर सिंह, कुलदीप यादव और महिला कर्मचारी स्वेता चुग के साथ दो अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया तथा बैंक की शटर लगा दी। सूचना पर रोहडाई थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह  दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया। बाद में समझाइश के बाद बैंक खोल दिया।  
विज्ञापन


- ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर बैंक बंद कर कुछ देकर बैंक कर्मियों को वहीं रोक लिया। बाद में मामला शांत कर बैंक खुलवा दी।
बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, रोहड़ाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें