फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में बोलेरो-डंपर भिड़ंत, दो की मौत

Thu, 15 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में रेवाड़ी-पटौदी रोड पर ढोकी गांव के समीप बुधवार सुबह पत्थरों से भरे डंपर और बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि चालक सहित चार गंभीर घायल हो गए। धुंध में भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर भी टक्कर के बाद पलट गया। बोलेरो बावल स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों को लेकर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार बावल स्थित नैरोलेक पेंट कंपनी के कुछ कर्मचारी एक बोलेरो में सवार होकर बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पटौदी की तरफ से कंपनी जा रहे थे। ढोकी गांव में एक निजी स्कूल के समीप  रेवाड़ी की तरफ से पत्थर भरकर गुरुग्राम की ओर जा रहे डंपर से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार गांव मौजावाद निवासी युधिष्ठिर और गांव हुसैन का बुड़ाना निवासी अमन की मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी कर्मचारी पटौदा निवासी प्रवीण, गुरावड़ा निवासी आशीष और संदीप घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। वहां से इन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं रेवाड़ी निवासी बोलेरो चालक महेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कोहरा भी बताया जा रहा  हादसे का कारण
सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। बावजूद इसके गुरुग्राम की तरफ से आने वाले डंपर तेज रफ्तार से शहर में चलते हैं। कुछ दिन पूर्व भी रोडवेज बस स्टैंड के समीप एक डंपर का अगला टायर निकल गया था। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया था। ढोकी के समीप हुए हादसे का कारण कोहरा भी बताया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि सुबह के रेवाड़ी-पटौदी रोड पर कोहरा छाया था, जिसके कारण यह हादसा हो सकता है। वाहनों में फॉग लाइट और सड़कों पर रिफ्लेक्ट भी अभी तक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


शहर के अंदर भारी वाहनों का दिन के समय प्रवेश वर्जित है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हादसों को रोकने के लिए जिला पुलिस सख्त है। कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर में भी ऑटो के लिए सम-विषम व्यवस्था शुरू की जाएगी ताकि सड़क से वाहनों का दबाव कम किया जा सके। - गजेंद्र शर्मा, डीएसपी, हेड क्वार्टर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें