फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 12 जब्त

Mon, 12 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी जिला पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई जारी रखते हुए रविवार रात विभिन्न थाना क्षेत्रों से 12 ओवरलोड वाहनों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार  खोल थाना पुलिस ने डहीना के निकट से कनीना के गांव धनौंदा निवासी सुरेंद्र सिंह, खुडाना निवासी रविंद्र, गांव बसई निवासी थावर सिंह व उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी राजपाल को ओवरलोड ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। इसी कड़ी में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे से अलवर के गांव कांकर निवासी रविंद्र व मसानी पुल से जयपुर के गांव खड़ब निवासी इंद्राज को व गांव मालपुरा के निकट से जयपुर के गांव चतुर्भजु निवासी उदयभान को ओवरलोड ट्रक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चालकों को गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में बावल थाना पुलिस ने हाईवे स्थित नैचाना कट के निकट से अलवर के गांव करोड़ा निवासी राजपाल  को ओवरलोड ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक मालिक अनीता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उधर कसौला थाना पुलिस ने एनएच-8 पर आसलवास के निकट से बहरामपुर निवासी सतीश कुमार को, बनीपुर चौक के निकट दिल्ली के नया रोशनपुरा निवासी मनोज कुमार व अलवर के गांव ककराली निवासी जुबैर खान व काठूवास के निकट से राजस्थान के टोंक निवासी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चालकों के साथ-साथ ट्रक मालिक के  खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चालकों को सोमवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें