रेवाड़ी जिले के 11 कॉलेजों द्वारा मंगलवार को पहली कट-आफ लिस्ट जारी कर दी गई। केएलपी कॉलेज नॉन मेडिकल में 90.2 और आर्ट्स में 84.0 फीसदी कट-ऑफ के साथ सेक्टर-18 स्थित राजकीय महाविद्यालय विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हैं। केएलपी के नॉन मेडिकल में 160 सीटों के मुकाबले 1095 ने जबकि महिला कॉलेज में 560 के मुकाबले 1100 आवेदन आने से दोनों कॉलेजों की कट-ऑफ लिस्ट सबसे ऊपर रही। आर्ट्स स्ट्रीम में शहर का अहीर कॉलेज 79.2 फीसदी कट-ऑफ के साथ विद्यार्थियों की दूसरी पसंद बना है। वहीं विषयों की बात करें तो कंप्यूटर एजूकेशन की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का टोटा रहा। बीएससी, बी.कॉम और नॉन मेडिकल स्ट्रीम स्टूडेंट्स की पहली पसंद रहे।
नौ कॉलेजों में पंद्रह हजार ने किया था आवेदन
शहर के चार कॉलेजों में दस हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से सेक्टर-18 स्थित राजकीय कॉलेज, केएलपी और अहीर कॉलेज की 3660 सीटों के लिए 9979 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बावल में 550 सीटों के लिए 1530 छात्रों ने आवेदन किया था। इसी के साथ कोसली, नाहड और गुरावडा सहित अन्य कॉलेजों में आवेदनों को जोड़ दिया जाए तो आवेदनों की संख्या पंद्रह हजार को पार कर जाती है।
9 को लगेगी दूसरी कट-ऑफ लिस्ट
सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला कॉलेज के कॉमर्स विभाग के एचओडी शशिभूषण ने बताया कि 8 जुलाई को दोपहर दो बजे तक पहली लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा होगी। इसके बाद 9 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद खाली सीटें रहने के बाद 13 जुलाई को तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी।
यह रही कट-ऑफ लिस्ट की स्थिति
राजकीय कॉलेज
संकाय ऑल इंडिया हरियाणा सामान्य बीसीबी बीसीए एससी्र
नॉन मेडिकल 87.2 80.6 78.8 68.8 60.5
मेडिकल 86.8 80.4 77.8 60.8 59.6
बी.काम 82. 73.8 71.0 63.8 58.4
आर्ट्स 84 72 67.0 58.6 54.6
केएलपी-
नॉन मेडिकल 91.4 88.6 87.8 81.0 76.6
मेडिकल 90.2 86.4 84.8 72.6 70.6
बी.काम 83.2 76.4 73.6 65.6 62.4
आटर्स 75.8 68.4 66.0 49.2 44.2
अहीर कॉलेज
नॉन मेडिकल- 87.4 82.4 81.2 72.8 66.6
मेडिकल 84.8 78.6 76.6 58.2 67.2
कामर्स 81.8 75.0 72.0 67.0 63.6
बीए. 79.2 71.2 70.6 65.6 61.8
राजकीय कॉलेज बावल
बीएसी 85.0 79.4 76.4 72.8 68.6
बीकाम 82.0 77.6 67.8 65.8 64.6
बीए 72.2 64.6 58.0 47.0 57.6
बीते वर्षों में नॉन मेडिकल एवं बीकाम में विद्यार्र्थियों की रूचि बढ़ी है। इसी के चलते कट-ऑफ लिस्ट उपर जा रही है।
-डॉ. ओएस यादव, प्रिंसिपल, अहीर कॉलेज
नॉन मेडिकल और बीकाम में बढ़ते रोजगारों को देखते हुए विद्यार्थी इन विषयों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
केपी सिंह, प्रिंसिपल, केएलपी कॉलेज