फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क में आए दो हजार से अधिक छात्रों, अभिभावकों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग मिलकर कोरोना संक्रमित बच्चों के संपर्क में आए अन्य विद्यार्थी व अभिभावकों सहित करीब दो हजार लोगों की कोरोना जांच करेगा, ताकि समय रहते संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। बता दें कि जिले में 9 स्कूलों के 610 विद्यार्थियों में से 81 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि चार स्कूलों के 227 विद्यार्थियों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। इनमें शहीद मेमोरियल तुर्कियावास में 50 में से 23 विद्यार्थी पॉजिटिव मिले हैं, इसके अलावा कुंड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 34 विद्यार्थियों के सैंपल में से 19 व पाली में 11 में 9 पॉजिटिव पाये जाने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी यशेंद्र सिंह ने डीईओ से बात कर तुरंत सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिये हैं। वहीं गोठड़ा टप्पा डहीना के सरकारी स्कूल में भी 9 शिक्षक पॉजिटिव पाये जाने पर स्थिति चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि कुंड में पॉजिटिव मिले सभी 11वीं कक्षा के छात्र गांव पाडला के रहने वाले हैं, ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले सभी कक्षा 9वीं से 12वीं के 350 विद्यार्थियों के सैंपल लिये जाएंगे। हालांकि स्कूल की ओर से 9वीं व 11वीं कक्षाओं को एक व बोर्ड वाले छात्रों को दूसरी शिफ्ट में बुलाया जा रहा था। लेकिन एहतियात के तौर पर सभी विद्यार्थियों व उनके परिजनों के सैंपल लिये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संपर्क में आये करीब 1000 लोगों के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

11 को सैंपलिंग...16 की रात को आई रिपोर्ट
बासदूदा पीएचसी टीम के प्रभारी डा. अभिषेक ने बताया कि 11 नवंबर को 34 बच्चों के सैंपल लिये गये थे। 19 बच्चों की रिपोर्ट सोमवार की शाम को पॉजिटिव मिली है। उन्होंने बताया कि शायद लोग कोरोना महामारी को हल्के में लेते रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों पर चलकर ही हम कोरोना को मात दे सकते हैं। डा. अभिषेक ने बताया कि बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब अभिभावकों व विद्यार्थियों के सैंपल लिये जाएंगे। उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। स्कूल प्राचार्य सुनील ने बताया कि स्कूल कक्षा 9 से 12वीं तक दो शिफ्टों में चलता है। सुबह के समय 60 बच्चे कक्षा 10वीं व 12वीं के आते हैं और दूसरी शिफ्ट दोहपर को कक्षा 9 व 11वीं के 60 के लगभग बच्चे पढ़ने आते थे। स्कूल में करीब 350 बच्चे हैं।
पाली में भी 11 को ही लिए गए थे सैंपल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली में भी 11 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोनार सैंपल लिये थे। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में 9 बच्चे, एक अध्यापक व एक ग्रामीण की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। मंगलवार को स्कूलों में बच्चों को नहीं बुलाया गया है। प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग निर्देशों पर आगे का काम किया जाएगा। आदेश आते हैं तो स्कूल बंद किया जाएगा, बच्चों को घर पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में 9245 पॉजिटिव, 45 की हो चुकी मौत
जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार तक 104821 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 9245 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8709 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 45 मरीजों की मौत हुई है। 491 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 94965 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 611 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 44 मरीज अस्पतालों में भर्ती व 446 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। मंगलवार को मिले 72 नए कॉविड पॉजिटिव केस में से 38 रेवाडी शहर, 11 धारूहेड़ा, 7 बावल, 4 बेरली कलां, 3 कोसली, तथा एक-एक केस भांडोर, गोकलगढ़, ढोकिया, गुगोढ़, खुर्शीदनगर, टींट, भोतवास भोन्दू, चौकी नंबर-2, ढ़ालियावास से संबंधित हैं। 209 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
कुंड व पाली राजकीय स्कूल में बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद किया जाएगा। स्कूल में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्टाफ व बच्चों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद बच्चों को स्कूल में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह खनगवाल, खंड शिक्षा अधिकारी खोल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें