फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

Fri, 08 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज
विज्ञापन
 रेवाड़ी के धारुहेड़ा मे निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना धारूहेड़ा के पीयूष होरिजन टावर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम करा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रामदास(30)मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से वह धारूहेड़ा में बन रहे पीयूष होरिजन टावर में काम कर रहा था। बुधवार को वह  दिन में काम करने के बाद रात को निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल पर सो रहा था। रात में ही किसी समय उठने के बाद वह छत से नीचे गिर गया। सुबह उठने पर मामले की जानकारी हुई। साथी मजदूरों ने धारूहेड़ा पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने लोगों के बयान करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें