रेवाड़ी के गांव गोपालपुर गाजी के एक व्यक्ति की नहर में डूबने से हो गई।
जानकारी के अनुसार गोपालपुर गाजी निवासी सतबीर (45) पुत्र भोलाराम बुधवार सुबह अपने घर से मजदूरी के लिए गया था। वापसी में लौटते समय शाम को वह जवाहरलाल नेहरू नहर में बनी सीढ़ियों पर नहाने लगा। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में डूब गया। नहर के रास्ते जा रही एक महिला ने डूबते आदमी को देखा उसने इसकी सूचना सरपंच को दी। मौके पर ग्रामीण और जाटूसाना पुलिस पहुंची, तब तक वह डूब चुका था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया तथा रात को शव नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी भिजवा दिया है। थाना जाटूसाना के एसएचओ जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।