रेवाड़ी के रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव मस्तापुर के पास सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
गांव मस्तापुर निवासी नेकीराम(85) बुधवार शाम गांव के पास ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार के साथ आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नेकीराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रोहड़ाई पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।