रेवाड़ी क्षेत्र में 1.01 करोड़ रुपये की लागत से अकबुरपुर नहर बनेगी। इस नहर से गांव ड्योढ़ई, गुजरीवास, करनावास, भवाड़ी, कमलापपुर और भाड़ावास आदि गावों को लाभ मिलेगा। गांव करनावास में एक जनसभा को में ब्लॉक समिति सदस्य पुष्पा देवी ने बताया कि नहर मार्च 2017 तक तैयार करने के आदेश इरिगेशन एंड वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेकेट्री ने पंचकूला स्थित सिंचाई भवन के विभागीय इंजीनियर इन चीफ को भेज दिये हैं। पुष्पा देवी ने जनसभा के दौरान कहा कि नहर बनने के बाद इलाकाई लोगों के लिए खेती की सिंचाई की समस्या दूर होने के साथ ही पीने के लिए खारे पानी की समस्या भी दूर होगी और लोगों को मीठा पानी मिल सकेगा।
उन्होंनें बताया कि गांव करनावास से ड्योढ़ई गांव की सड़क रिपेयरिंग के लिए विधायक कोटे से विशेष ग्रांट भी स्वीकार कर दी है। वहीं करनावास गांव के नंबरदार रामपाल ने बताया कि गांव करनावास-बावल रोड से करनावास रेलवे रोड होते हुए भाड़ावास, जैतड़ावास तक सड़क निर्माण के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी से भी एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेजा जा चुका है। स मौके पर करनावास सरपंच सुभाष, जगदीश नंबरदार, हरिसिंह नंबरदार, पूर्व पंच बीरेंदरि सिंह भाड़ावास सरपंच कालूराम, ब्लॉक समिति सदस्य रोशलाल, भवाड़ी सरपंच सतीश आदि मौजूद थे।