फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अंक बढ़े तो नई टॉपर बनी कोमल

Wed, 06 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंक बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन भिवानी की 12वीं में अंग्रेजी की कॉपी री-वैल्यूएशन कराने के बाद बढ़े 26 अंकों से जिले की बेटी कोमल टॉपर बन गईं हैं। यह दावा कृष्णा आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रशासन ने किया है। इस बार 12वीं की टॉपर के कुल अंक 482 हैं। अब कोमल के अंक 459 से बढ़कर 485 अंक हो गए हैं। इस प्रकार प्रदेश की नई टॉपर जिले की बेटी कोमल को गई हैं। प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में शामिल होने के साथ ही कोमल प्रदेश की नई टॉपर बन गईं हैं। इस बारे में डीईओ ने अभी अनभिज्ञता जाहिर की है।   
विज्ञापन


हुआ यूं कि पाली गांव निवासी रविपाल की बेटी कोमल के भिवानी बोर्ड की 12वीं कक्षा के हालिया रिजल्ट में कुल 459 अंक आए थे। इसमें से अंग्रेजी विषय में महज 72 अंक थे। रेवाड़ी के गांव पाली की कोमल गांव बोहतवास भोंदू स्थित कृष्णा आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। अंग्रेजी विषय में इतने कम नंबरों पर कोमल को यकीन नहीं हुआ। उसने अपने पिता से कॉपी री-वैल्युएशन करानेे को कहा। कॉपी री-वैल्युएट कराई तो अंग्रेजी विषय में उसके नंबर बढ़कर 98 हो गए। ऐसे में 26 नंबर बढ़ने से उसके अंकों का कुल योग 485 हो गया। कृष्णा आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर अमित यादव ने बताया कि इस बार 12वीं भिवानी बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर के 482 अंक थे। ऐसे में अब कोमल टॉपर हो गईं हैं।
विज्ञापन


री-वैल्युएशन के बाद रेवाड़ी की किसी छात्रा के स्टेट टॉपर होने की जानकारी नहीं मिली है। इस बारे में चेक कराया जाएगा।
-धर्मबीर बल्दोडिया, डीईओ, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें