फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी हेरिटेड टूर 23 जनवरी को

Tue, 06 Jan 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा सरकार और अहिरवाल हेरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी को जिले में विशेष हेरिटेज टूर का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से अतिथियों को रेवाड़ी की ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ अरावली की खूबसूरत वादियों से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

हेरिटेज टूर की तैयारियों और रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अहिरवाल हेरिटेज संस्था के सदस्यों की बैठक दिल्ली रोड स्थित ऐतिहासिक छत्री, राव पुराण सिंह बाग में आयोजित की गई।
बैठक में संस्था की प्रधान प्रियंका यादव ने बताया कि इससे पहले भी हरियाणा सरकार के पुरातत्व विभाग के सहयोग से जिले में सफल हेरिटेज टूर आयोजित किया जा चुका है, जिसमें विनीत बनवाला के नेतृत्व में दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा से आए अतिथियों ने भाग लिया था। अतिथियों ने रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरोहर और समृद्ध संस्कृति की सराहना की थी।
विज्ञापन

प्रियंका यादव ने बताया कि इस बार के हेरिटेज टूर में जिले की ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ खोल-मनेठी क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों का भ्रमण भी शामिल किया गया है। अहिरवाल हेरिटेज की टीम ने पहाड़ियों का निरीक्षण कर टूर का रूट फाइनल कर लिया है।
टूर की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से की जाएगी, जिसमें उन्हें अहिरवाल की पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सोला राही सरोवर, बड़ा तालाब, लोको शेड म्यूजियम, रामपुरा स्थित भगवती आश्रम का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद खोल क्षेत्र में अरावली की पहाड़ियों में नेचर वॉक कराई जाएगी, जिसमें प्राचीन बाबा डाबली वाला मंदिर के दर्शन भी होंगे।
बाहर से आए अतिथियों को अहिरवाल का पारंपरिक भोजन बाजरे की रोटी, खटे का साग, छाछ, घी और चटनी परोसा जाएगा। टूर के समापन पर रेजांगला वॉर मेमोरियल और दिल्ली रोड स्थित ऐतिहासिक छत्रियों का भ्रमण कराया जाएगा। बैठक में मुकेश सुल्तानिया, सचिन इंजीनियर, राहुल खोला, प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार मनोज शर्मा तथा आईजीयू मीरपुर से डॉ. सुशांत यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें