फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिक्षण संस्थानों से जुड़े मामलों पर भड़कीं रेणु भाटिया

Tue, 06 Jan 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। 112 हेल्पलाइन के दोनों पुलिस कर्मचारियों को सभागार में सम्मानित करती हरिया
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सोमवार को 14 मामलों की सुनवाई की। इनमें से तीन मामलों को उचित कार्रवाई होने पर वापस ले लिया गया। तीन मामलों में आपसी समझौता हो गया। शेष मामलों में अगली तारीख दी गई। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से जुड़े मामलों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान स्कूल और कॉलेज के शिक्षक व प्रोफेसर से जुड़े दो मामले सामने आए जिसपर चेयरपर्सन भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूलों के शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय आपसी विवादों में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर वह शीघ्र ही सरकार से बातचीत करेंगी।
रेणु भाटिया के समक्ष एक कॉलेज की महिला प्रोफेसर और यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला भी आया, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। वहीं, खोल थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की ओर से उसी स्कूल के शिक्षक पर अश्लील वीडियो का लिंक भेजने का मामला भी सामने आया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच जारी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इन प्रकरणों पर चेयरपर्सन ने शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के बीच बढ़ते विवादों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक आपसी खींचतान में लगे रहेंगे तो बच्चों को पढ़ाएगा कौन। कुछ शिक्षक अपनी लालसा, अहंकार और दुर्व्यवहार के कारण इस सम्मानित पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर वह स्वयं शिक्षामंत्री से बातचीत करेंगी। इसके अलावा एक डीएसपी के व्यवहार को लेकर आई दो शिकायतों पर रेणु भाटिया ने कहा कि वह इस संबंध में एसपी से चर्चा करेंगी।
डायल 112 पर मिली त्वरित कार्रवाई, किया प्रोत्साहित

लघु सचिवालय सभागार में चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने एक शिकायत के मामले में मौके पर पुलिस की डायल 112 हेल्पलाइन को बुलाया जो कि सात मिनट में पहुंच गई। इस पर चेयरपर्सन ने 112 हेल्पलाइन के दोनों पुलिस कर्मचारियों को सभागार में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आमजन डायल 112 का सदुपयोग करें और अनावश्यक डायल 112 पर कॉल कर पुलिस की कार्यशैली को प्रभावित करने का प्रयास न करें।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें