फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य काल से रेवाड़ी का विशेष महत्व, 1857 के संग्राम का रहा बड़ा केंद्र रहा : सीएम नायब

Sun, 03 May 2026 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रेवाड़ी का मध्य काल से विशेष महत्व रहा है। भारत के अंतिम हिंदू सम्राट हेमू का संबंध इसी शहर से रहा है। हेमू ने मुगलों के खिलाफ 22 लडाइयां लड़ीं। रेवाड़ी 1857 के संग्राम का बड़ा केंद्र भी रहा है।वह शनिवार को सैनी स्कूल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य मंत्री ने कहा कि यहां से राव तुलाराम ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इतिहास गवाह है जब-जब समाज अंधकार में डूबा है, महापुरुषों ने अपने विचारों, कर्मों से एक नई रोशनी दिखाने का काम किया है। जब देश अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था तब ज्योतिबा फुले ने उस समय समाज को एक नई दिशा दी।
उन्होंने बाल विवाह, छुआछूत, जाति भेदभाव और महिलाओं की अशिक्षा जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए सामाजिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान महात्मा फुले के विचारों का ही विस्तार है। उन्होंने कहा कि फूले का सपना एक ऐसे भारत का था जहां हर व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर मिले तथा कोई भी व्यक्ति भेदभाव का शिकार न हो।
विज्ञापन

2014 में जब हरियाणा में भाजपा सरकार बनी थी तब गोसेवा व गो-संरक्षण के लिए दो करोड़ रुपये का बजट था। जिसे बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोवंश के संरक्षण के लिए गोशालाओं व नंदीशालाओं को निरंतर आर्थिक मदद दी जा रही है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने के बाद से श्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर करोड़ों देशवासियों का संकल्प पूरा किया।
इसके अलावा उन्होंने सोमनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ और काशी विश्वनाथ जैसे प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थलों का विकास और जीर्णोद्धार करवाया।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ज्योतिबा फुले को उनकी 200वीं जयंती पर नमन किया। उन्होंने सैनी समाज इस आयोजन के लिए शुक्रिया कहा। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जब चंद घरों में पढ़ाई लिखाई होती थी तब ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के बल पर महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया।






भाजपा सरकार में बिना भेदभाव हो रहे हैं विकास कार्य : राव नरबीर


कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में भाजपा ने पूरे हरियाणा में बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। कांग्रेस के समय युवाओं को पर्ची और खर्ची से नौकरियां मिलती थी लेकिन भाजपा सरकार ने नीति और योजना बनाई और आज युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। राव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछा है, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। भाजपा सरकार में दक्षिणी हरियाणा का तेजी से विकास हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए राव नरबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके और बिना रूके हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें