फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीपुर चौक से दिल्ली के लिए कल कूच करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ अब दक्षिण हरियाणा के किसान भी लामबंद होने लगे हैं। रविवार को बैठक कर किसानों ने एक दिसंबर को दिल्ली कूच करने का फैसला लिया। 26 नवंबर को किसान आंदोलन के दौरान रेवाड़ी से दिल्ली कूच करने वाले किसान संघर्ष समिति के संयोजक रामकिशन मेहलावत सहित अन्य 3 किसान नेता रिहा होते ही किसानों को एकजुट करने में लग गये हैं। किसान दिल्ली-जयुपर हाईवे स्थित बनीपुर चौक से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

किसान नेता रामकिशन मेहलावत ने कहा कि किसानों की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक है। सरकार किसानों के आंदोलन को देखकर बौखला गई है। किसानों की गिरफ्तारी करने के बाद जिला जेल भी छोटी पड़ गई है लेकिन इतने दमन के बाद भी किसानों ने घुटने नहीं टेके। उन्होंने कहा कि किसानों को अपना पक्ष रखने के लिए केंद्र सरकार ने तीन दिसंबर का समय दिया है और इसी आधार पर दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिसंबर तक तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो यह आंदोलन और तेज हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं अपने साथियों के लिए दिल्ली जंतर मंतर के लिए के लिए रवाना हो रहे हैं। इस मौके पर जिला जेल से रिहा किए गए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष समय सिंह, उपप्रधान अशोक मूसेपुर, धर्मपाल बालावास ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र, पार्षद हीरा सिंह व चेतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें