फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार 50 टीमों ने 7 घंटे में लिए नौ हजार लोगों के कोरोना सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की 50 टीमों ने पहली बार सात घंटे में नौ हजार लोगों के कोरोना सैंपल लिये। बाजरों के एंट्री प्वाइंट से लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मेगा अभियान चलाकर सैंपल जांच के लिए भेजे गये। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम में पांच स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शनिवार को दो कोरोनों संक्रमितों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 60 पर पहुंच गया। शनिवार को मिले 72 मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 10242 पर जा पहुंचा। त्योहारी सीजन के बाद शादियों में भीड़ के चलते जिले में प्रत्येक दिन औसतन 100 कोविड संक्रमित मरीज पाये जा रहे हैं। 15 नवंबर के बाद प्रत्येक दिन औसतन दो लोगों की मौत हो रही है। मरने वालों में शहर के सेक्टर-4 निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी व विकास नगर निवासी 68 वर्षीय महिला शामिल है। महिला का उपचार रेलवे अस्पताल दिल्ली व व्यक्ति का उपचार गरुग्राम के निजी अस्पताल में चल रहा था। बढ़ते संक्रमण व मौत के बाद संक्रमितों का पता लगाने के लिए मेगा सैंपलिंग अभियान चलाया गया।
- पुलिस लाइन में मिले तीन पॉजिटिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार तक 116127 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10242 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 9697 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 60 मरीजों की मौत हुई है। 104965 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा 9 हजार के अलावा 920 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 485 एक्टिव केस हैं, इनमें 43 विभिन्न अस्पतालों में व 442 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 72 मरीजों में 41 रेवाडी शहर, 4-4 बावल व पुलिस लाइन, 3-3 धारूहेड़ा व जाडरा, 2 कोसली, रामगढ़ व ततारपुर तथा एक-एक केस बाबडौली, बोलनी, बिठवाना, गोलियाका, कुंभावास, मामडिया ठेठर, रामपुरा, बूढ़पुर, बोलनी, पिथनवास व रोजका से संबंधित हैं। 60 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

तेजी से फैल रही संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मेगा सैंपलिंग अभियान चलाया गया था। अब लैब में दिन-रात काम कर चार दिन के अंदर सभी सैंपल की जांच की जाएगी, ताकि जल्द से जांच रिपोर्ट आ सके। त्योहारी सीजन के बाद लोग ज्यादा संक्रमित मिल रहे थे। एक साथ ज्यादा सैंपल लेने का मकसद संक्रमितों की जल्द से जल्द पहचान करना था। करीब 9 हजार लोगों के सैंपल लिये गये हैं।
विज्ञापन

- डॉ विजय प्रकाश, नोडल अधिकारी, कोविड-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें