फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली में अवैध निर्माण पर चलाया पीला पंजा

Tue, 30 Aug 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला योजनाकार मंदीप सिंह एवं कोसली तहसीलदार प्रवीण कुमार के नेतृत्व में भाकली के समीप दस एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के करीब दर्जन मकानों की नींव पर सोमवार को प्रशासन का पीला पंजा चलाया। प्रशासन की कार्रवाई से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारियों को कार्रवाई बीच में ही छोड़ वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा।सोमवार दोपहर  जिला योजनाकार मंदीप एवं कोसली तहसीलदार प्रवीण कुमार भारी पुलिस बल को लेकर भाकली गांव  में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के निर्माण को तोड़ने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

अधिकारियों ने यहां पर एक दर्जन से ज्यादा प्लॉटों की नींव एवं चारदीवारियों को गिराया। इसी दौरान गांव के महिला-पुरुष वहां इकट्ठे होने शुरू हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। ग्रामीणों के बढ़ते दवाब को देखकर अधिकारी बीच में ही कार्रवाई छोड़कर वहां से चलते बने।
विज्ञापन


प्रशासन के खिलाफ देंगे धरना
कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की कार्रवाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कह कि बिना कोई नोटिस दिए कार्रवाई की है जो कि गलत है। चमेली देवी ने बताया कि प्रशासन ने आज जो कालोनी में प्लाटों कि चारदिवारी गिराई है वह गलत है। जब सरकार रजिस्ट्री कर रही है तो वहां मकान भी बनेंगे। सरकार को चाहिए कि वह रजिस्ट्री करना बंद कर दे। रोशनी देवी का कहना है कि हमने पैसा- पैसा जोड़कर प्लाट लिया। इसे अवैध बताया जा रहा है हम कहां जाएंगे। रामनिवास ने कहा कि प्रशासन ने केवल उनकी कॉलोनी को निशाना बनाया है। जबकि कोसली शहर के पास सैकड़ों एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं।
----------------
वर्जन-
भाकली रोड पर दस एकड़ में बनी चार दीवारियों को तोड़ा गया है। बने हुए मकानों को नोटिस दिया जाएगा। कॉलोनी अवैध रूप से विकसित की जा रही है। कार्रवाई कानून सही है। यदि लोगों ने स्वयं निर्माण नहीं हटाए तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
----
मंदीप, डीटीपी, रेवाड़ी।
-----
बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट मैं वहां गया था। डीटीपी की ओर से अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। अवैध निर्माण को ही विभाग द्वारा तोड़ा गया है।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार, तहसीलदार कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें