जिले में डेंगू का डंक तेजी से पैर पसार रहा है। सोमवार को डेंगू के डंक से पीड़ित होने वालों का आंकड़ा जहां सात तक पहुंच तो मलेरिया से पीड़ित रोगिया की संख्या भी चार तक पहुंच गई है। सोमवार को जहां दो रोगी कार्ड टेस्ट में संदिग्ध पाए गए। वहीं एक रोगी में मलेरिया पाया गया। हालांकि डेंगू के सात मामलों में एक एलाइजा टेस्ट के बाद कंफर्म हो चुका है।
वहीं छह अन्य केस में कार्ड टेस्ट के बाद मामला संदिग्ध होने पर एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा गया है। हालांकि इन छह टेस्ट की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। गौरतलब है कि जिले में अभी तक नब्बे से ज्यादा डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चूकी है। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी।
एलाइजा टेस्ट के बाद दी जाती है कंफर्म रिपोर्ट
डेंगू के संभावित लक्षण पाए जाने के बाद डॉक्टर कार्ड टेस्ट कराते हैं। यदि टेस्ट में डेंगू पाया जाता है तो इसको कंफर्म करने के लिए एलाइजा टेस्ट किया जाता है। यदि एलाइजा टेस्ट पाजिटिव पाया जाता है तो पीड़ित को डेंगू की श्रेणी में रखा जाता है। अस्पताल में अब तक आए संदिग्ध मामलों में नब्बे पीड़ितों के कार्ड टेस्ट नेगेटिव आए, वहीं सात रोगियों के कार्ड पॉजिटिव पाए गए। मामले संदिग्ध होने की स्थिति में इनका एलाइजा टेस्ट कराया गया। एक मामला जहां पहले ही पॉजिटिव पाया जा चुका है। वहीं अन्य छह मामलों में एलाइजा की रिपोर्ट आनी बाकी है।
----------------------
वर्जन-
डेंगू की एक कंफर्म रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में छह और अन्य संदिग्ध मामले आ चुके हैं। इनका एलाइजा टेस्ट कराया गया है,जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को एक मलेरिया के मरीज के साथ यह आंकड़ा भी चार तक पहुंच गया है। अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
--डॉ जेके सैनी, नोडल अधिकारी डेंगू एवं मलेरिया