23-रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राज्य स्
- फोटो : 1
रोहतक। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रेवाड़ी की हॉकी टीमों ने अलग-अलग आयु वर्गों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
अंडर-14 हॉकी मुकाबलों में रेवाड़ी ने फरीदाबाद को 4-0 से हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेवाड़ी ने यमुनानगर को भी 4-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस तरह अंडर-14 वर्ग में रेवाड़ी की टीम ने लगातार दो मुकाबलों में जीत हासिल कर मजबूत दावेदारी पेश की।
अंडर-19 आयु वर्ग में रेवाड़ी ने रोहतक को 3-1 से हराकर एक और जीत अपने नाम की। हालांकि इसी वर्ग के एक अन्य मुकाबले में जींद ने रेवाड़ी को 3-0 से हराकर टीम को हार का सामना कराया।
इस तरह रेवाड़ी की टीमों ने अंडर-14 वर्ग में दोनों मुकाबले जीतकर आगे की राह मजबूत की, जबकि अंडर-19 वर्ग में एक जीत और एक हार का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में हॉकी एवं योगासन के अंतर्गत कुल लगभग 2070 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन शेष मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें रेवाड़ी की टीमों पर विशेष नजर रहेगी।