10 रुपये का सिक्के नहीं लेने से रोष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इन दिनों ग्रामीण अंचल में दुकानदारों द्वारा भारतीय मुद्रा 10 रुपये का सिक्के नहीं लेने से रोष है। लोग दुकान पर जाते हैं, लेकिन दुकानदार इसे लेना से मना कर देता है। ग्रामीण अंचल में लोगों को कहना है कि इस तरह भारतीय मुद्रा 10 रुपए का सिक्का एकाएक बंद नहीं हो सकता है।
जब डहीना स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में जाकर संपर्क किया तो वहां बैठा एक बाबू कहता है यहां 10 रुपए का सिक्का जमा नहीं होता है। 10 रुपये के सिक्के को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जाकर जमा कराओ। हम नहीं ले सकते हैं। इधर नांगलमूंदी बस स्टेंड एक बैंक शाखा में भी ग्राहकों को यहीं सुनने को मिल रहा है। दुकानदार तो 10 रुपए के सिक्के को देख कर ग्राहक को बिना सामान दिए वापिस कर देता है।
जिससे लोगों में भारी रोष है। बृहस्पतिवार की सुबह डहीना स्थित डाकघर में जब इस बात की पुष्टि करनी चाही तो वहां बैठे एक कर्मचारी ने 10 रुपए के सिक्के को देख कर रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। जब मौजूद लोगों ने इस कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि जब डाकघर 10 रुपए के सिक्के ग्राहक को देता है तो वह लेने से मना कर देता है।
मौजूद लोगों ने कहा कि भारतीय मुद्रा को बैंक व डाकघरों में नहीं लिया जाएगा तो दुकानदार कैसे इन सिक्कों को ले सकते हैं। इतना अनेक दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने रोजाना डाकघर में किस्त खुलवाई है और एजेंट शाम को रुपए लेने आता है। जैसे उन्होंने उसे 10 रुपये का सिक्का दिया तो तुरंत उसे लेने से मना कर दिया और कहा कि डाकघर में सिक्के लेने पर रोक लगा दी गई है।