क्षेत्र के गांव गुर्जरवास के पास अवैध रूप से चल रहे हॉट मिक्सिंग प्लांट को बृहस्पतिवार प्रदूषण विभाग की टीम ने तहसीलदार की मौजूदगी में सील कर दिया है। गांव गुर्जरवास के पास बिना अनुमति लिए ही वर्षों से होंट मिक्सिंग प्लांट चलाया जा रहा है, जिसकी शिकायत लोगों ने पॉल्यूशन विभाग को कि थी। बृहस्पतिवार को प्रदूषण विभाग से एसडीओ रवि कुमार ने टीम सहित मौके पर कोसली के तहसीलदार प्रवीण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लेकर पहुंचे और वहां चल रही सभी मशीनों को सील कर दिया।
लोगों ने कि थी शिकायत
सुरक्षा नियमों व प्रदूषण विभाग कि बीना अनुमति के ही वर्षो से चल रहे हॉट मिक्सिंग प्लांट से जहां आस पास के किसान के अलावा कुछ ही दूरी पर चल रहे स्कूल के बच्चों को भी भारी परेशानी हो रही थी और उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा था। इसके अलावा प्लांट से कुछ ही दूरी पर गुर्जरवास का मंदिर व बस स्टाप भी है। इस हॉट प्लांट के चलने से लोग खासे परेशान थे परेशानी के चलते किसी व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत लगाई इसके बाद ही प्रदूषण विभाग कि नींद खुली।
------------
क्या कहना है प्रदूषण एसडीओ का
इस विषय में प्रदूषण विभाग के एसडीओ रवि कुमार का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी शिकायत के बाद वे कोसली के तहसीलदार प्रवीण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बना कर गांव गुजरवास में लगे हॉट मिक्सिंग प्लांट पर पहुंचे तथा वहां चल रहे हॉट प्लांट कि सभी मशीनों को सील कर दिया है। प्लांट मालिक ने विभाग से कोई भी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया हुआ था।
---------------
क्या कहना है ड्यूटी मजिस्ट्रेट का
इस विषय में कोसली के तहसीलदार प्रवीण कुमार का कहना है कि वह तो केवल इस लिए साथ गया था कि कही कोई झगड़ा फसाद ना हो जाऐ जो कार्रवाई अमल में लानी थी वह प्रदूषण विभाग को लानी थी और उन्होंने प्रदूषण विभाग की अनुमति के बिना चल रहे हॉट मिक्सिंग प्लांट को सील कर दिया है