रेवाड़ी में 11 नवंबर की सुबह करीब दोपहर करीब पौने 12 बजे रेवाड़ी के बावल कस्बा स्थित कटला बाजार में कोमल ज्वेलर्स पर 3 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश 50 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी के अलावा 30 हजार रुपए कैश लूट ले गए थे।
रेवाड़ी के बावल के कटला बाजार में 11 नवंबर को कोमल ज्वेलर्स के बेटे को गोली मारकर लाखाें की ज्वेलरी लूट के मामले में एसपी ने लापरवाही बरतने पर चार थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। वारदात के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए फ्लैश जारी किया गया था, लेकिन इन थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी नहीं की गई।
विज्ञापन
एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि सराफा लूट केस में लापरवाही बरतने पर बावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाजपत, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश चंद और रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद को निलंबित किया गया है। बताया कि लूट केस में लापरवाही पर चारों थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद को छोड़कर किसी ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। वहीं, इंस्पेक्टर भगवत प्रसाद की ओर से दिया गया जवाब असंतोषजनक पाया गया। निलंबित किए चारों इंस्पेक्टर का मुख्यालय पुलिस लाइन रेवाड़ी ही रहेगा।
50 ग्राम सोना, एक किलो चांदी लूटी थी
11 नवंबर की सुबह करीब दोपहर करीब पौने 12 बजे रेवाड़ी के बावल कस्बा स्थित कटला बाजार में कोमल ज्वेलर्स पर 3 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश 50 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी के अलावा 30 हजार रुपए कैश लूट ले गए थे। बदमाशों ने 2 राउंड गोलियां भी चलाई थी, एक गोली शोरूम मालिक प्रीतम सोनी के बेटे हरेंद्र को लगी थी।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
बावल के कटला बाजार में ज्वेलर्स लूटकांड में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिस थानों के प्रभारियों को निलंबित किया गया है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। किसी प्रकार का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। -गौरव राजपुरोहित, एसपी रेवाड़ी।