फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल के शानदार शतक की बदौलत रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तहत होने वाली अंडर 25 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार खेले गए मैच में रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को 8 विकेट से हराया।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता एवं प्रशिक्षक अजीत तोंगड़ ने बताया कि अंडर 25 क्रिकेट प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के बालाजी क्रिकेट मैदान पर जिला रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया।
महेंद्रगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह टीम 49.2 ओवर में 232 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। महेंद्रगढ़ की ओर बल्लेबाजी करते हुए तुषार भारद्वाज ने 59, अभिषेक चौधरी ने 55, अरुण चौधरी में 48, अभिमन्यु तंवर ने 19 रन बनाए। रेवाड़ी टीम से गेंदबाजी करते हुए राहुल सैनी ने 3, दुष्यंत, साहिल और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए। रेवाड़ी की टीम को 233 रन बनाने का लक्ष्य मिला। रेवाड़ी की ओर से विशाल यादव के शानदार शतक और प्रिंस यादव के नाबाद अर्धशतक बनाया। यह टीम 29.5 ओवरों में अपना निर्धारित लक्ष्य पाने में कामयाब हो गई। इसमें विशाल यादव ने 100 रन, प्रिंस यादव ने नाबाद 74 रन और चर्चिल गुप्ता ने नाबाद 31 रनों की पारी खेली। महेंद्रगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक चौधरी और विनय शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। रेवाड़ी का अगला मुकाबला शनिवार को गुरुग्राम के बंधवाड़ी मैदान में पलवल की टीम के साथ होगा। रेवाड़ी की टीम की जीत पर रेवाड़ी क्रिकेट संघ के सचिव राजेश शर्मा, सह सचिव एडवोकेट संदीप यादव, विकास यादव, साहिल, भारत और वेदप्रकाश सैनी ने टीम सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें