फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का आज और कल सांकेतिक धरना

Sun, 23 Aug 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने राजस्व विभाग में जमाबंदी एवं इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में आ रही तकनीकी एवं रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं और डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर 24 व 25 को अगस्त को भी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने पोर्टल की सभी तकनीकी समस्याओं को दूर करने, ऑटो म्यूटेशन में गलत इंतकाल दर्ज होने पर आईटी विभाग की जिम्मेदारी तय करने, तहसीलों में ऑनलाइन कार्य हेतु पर्याप्त कंप्यूटर सिस्टम एवं सर्वे के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके अतिरिक्त डिजिटल क्रॉप सर्वे को अन्य राज्यों की तर्ज पर प्राइवेट एजेंसी से करवाने अथवा इसकी रेंज न्यूनतम 150 मीटर करने, फेस ऑथेंटिकेशन हटाने तथा गिरदावरी से संबंधित सरकारी कार्यों के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे से ही डेटा लिए जाने की मांग भी है।
विज्ञापन

जिला प्रधान रणबीर सिंह ने ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय तक उपरोक्त मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन आगामी रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें