फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : जुआ खेलने के विवाद में हुई थी कर्ण की, हत्या, दोस्तों ने ही ट्रेन के टॉयलेट में फेंका था शव

Thu, 26 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी रणजीत और विनोद कुमार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में 13 फरवरी को मिले शव की गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित वाल्मीकि मोहल्ला निवासी कर्ण (22) के रूप में शिनाख्त हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जुआ खेलने के विवाद में दोस्तों ने ही कर्ण की हत्या की थी। इसके बाद शव टॉयलेट में फेंक दिया था।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस ने कर्ण की हत्या में गाजियाबाद के नंदग्राम के आदर्श नगर निवासी रणजीत और मथुरा के गिडोह निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मेरठ निवासी आयान और साहिबाबाद निवासी सुरेश की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
जीआरपी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कर्ण और उसके दोस्त मिलकर रेलवे स्टेशनों व अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातें करते थे। सभी आरोपी जुआ खेलने के आदी थे। कुछ दिन पहले जुआ खेलते समय रणजीत और कर्ण के बीच झगड़ा हुआ था। तब कर्ण ने रणजीत के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने 13 फरवरी को कर्ण की हत्या की थी।
विज्ञापन

शरीर पर मिले थे चोट के गहरे निशान
जीआरपी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद एक यात्री ने टॉयलेट में शव होने की सूचना दी थी। जांच में मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले। इससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद तकनीकी जांच शुरू की गई। शिनाख्त नहीं होने पर जीआरपी ने शव लावारिस मानकर अंतिम संस्कार करा दिया था। हालांकि, कर्ण के फिंगर प्रिंट के माध्यम से बाद में उसकी शिनाख्त हो गई थी।
पहले ट्रेन में शराब पी, फिर पत्थर मारकर की हत्या
12 फरवरी की रात रणजीत ने कर्ण को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन बुलाया। वहां पहले से मौजूद विनोद, सुरेश और आयान के साथ कर्ण ने एक खड़ी ट्रेन में बैठकर शराब पी। नशे की हालत में पहले आयान ने कर्ण को लात मारी, फिर उसे ट्रेन से उतारकर बेरहमी से पीटा गया। सिर पर पत्थर से वार कर कर्ण की हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने पहले कर्ण के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका। बाद में साक्ष्य छिपाने के इरादे से ट्रेन के टॉयलेट में उसका शव डाल दिया।
सीसीटीवी से पहचाने आरोपी, साहिबाबाद स्टेशन से पकड़े
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि कर्ण के पिता से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने रणजीत का नाम लिया। फिर पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो रणजीत दिखाई दिया। इसके बाद 25 जनवरी को रणजीत समेत दूसरे आरोपी को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
पहले से दर्ज हैं चोरी के मामले

जीआरपी के मुताबिक, चारों आरोपी पहले दुकानों और अन्य स्थानों पर चोरी करते थे। बाद में उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी करना शुरू किया। सभी आरोपियों के खिलाफ गाजियाबाद व जीआरपी थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें