फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिवाली पर घर लौटना हुआ मुश्किल, यूपी-बिहार रूट की सभी ट्रेनें फुल

Sun, 12 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन में लगे यात्री। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
रेवाड़ी। दीपावली और छठ का त्योहार नजदीक आने के साथ ही हरियाणा के विभिन्न जिलों में रहकर नौकरी और मजदूरी करने वाले श्रमिकों ने घर जाने की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वांचल और बिहार के लोग इन त्योहारों पर अपने घर जरूर लौटते हैं। यात्रियों की भीड़ के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार रूट की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। सभी ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

ऐसे में दीपावली और छठ पर घर लौटना यहां रह रहे यूपी-बिहार के लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। टिकट कंफर्म नहीं होने के कारण अब अधिक किराया देकर बसों से यात्रा करना मजबूरी हो गई है। रेवाड़ी जंक्शन से यूपी-बिहार के प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 पार पहुंच चुकी है। कई ट्रेनों में दिवाली से पहले के दिनों के लिए अब बुकिंग सुविधा पूरी तरह बंद हो चुकी है।
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। हर साल दीपावली और छठ के मौके पर रेवाड़ी से हजारों प्रवासी अपने घर लौटते हैं, लेकिन इस बार टिकट मिलना लगभग मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस, शुक्रवार को चलने वाली वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस, शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, गुरुवार की हावड़ा वीकली एसएफ एक्सप्रेस और सोमवार, मंगलवार व गुरुवार को चलने वाली किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस में 80 से 100 तक की वेटिंग चल रही है।
इसके अलावा मंगलवार को चलने वाली सुल्तानपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस और शुक्रवार को चलने वाली गोरखपुर स्पेशल फेयर ट्रेन में भी टिकट मिलना मुश्किल है। 10 अक्तूबर को जहां कुछ सीटें उपलब्ध थीं, वहीं दीपावली से पहले के दिनों में वेटिंग 103 तक पहुंच गई है।
प्रयागराज और अयोध्या कैंट रूट पर भी यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस में 70 तक वेटिंग चल रही है और दीपावली से पहले कोई टिकट बुकिंग संभव नहीं है। कामाख्या एक्सप्रेस और किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस में भी 80 तक वेटिंग दर्ज की गई है।
-
बिहार जाने वाले लोग बेहद परेशान
हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस में 70 पार वेटिंग चल रही है और दीपावली से पहले के दिनों में कोई सीट उपलब्ध नहीं है। इसके चलते बिहार जाने वालों की परेशानी इससे भी अधिक बढ़ गई है। पटना, कटिहार और गया रूट पर ट्रेनों में वेटिंग 150 तक पहुंच चुकी है। कामाख्या एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, हावड़ा वीकली एक्सप्रेस और गोड्डा वीकली एक्सप्रेस में दिवाली से पहले बुकिंग सुविधा बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें