फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: रात को घर में घुसे 2 नकाबपोश बदमाश, सीआरपीएफ के रिटायर्ड एसआई की तेजधार हथियार से की हत्या

Thu, 07 Aug 2025 10:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुताबिक देर रात करीब दो बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही दोनों बदमाश उन्हें धक्का देकर अंदर घुस आए और तेजधार हथियारों से गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव जैनाबाद में बुधवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सीआरपीएफ के 65 वर्षीय रिटायर्ड एसआई  निहाल सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब निहाल सिंह अपने घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन


निहाल सिंह का बेटा अमित डहीना बस स्टैंड के पास सर्विस स्टेशन चलाता है। गांव में चर्चा है कि अमित के किसी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी, और उसी विवाद के चलते निहाल सिंह को निशाना बनाया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है। अधिकारी घटना को गंभीर मानते हुए जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देर रात करीब दो बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही दोनों बदमाश उन्हें धक्का देकर अंदर घुस आए और तेजधार हथियारों से गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले के दौरान निहाल सिंह ने शोर मचाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी और बेटा बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। हल्ला सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक निहाल सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें