फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैंटर और कार की टक्कर में सेवानिवृत्त बीएसएफ सब इंस्पेक्टर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मृतक, दलीप सिंह। फाइल फोटो - फोटो : बैनर-पट्टिका लेकर प्रो. सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष।
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कैंटर और कार की टक्कर में कार सवार बीएसएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह (निवासी बसई गांव, महेंद्रगढ़) की मौत हो गई। हादसे में संस्कृत शिक्षक आनंद कुमार घायल हो गए जबकि कार चालक अमित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गांव बसई निवासी आनंद कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे के काम से गुरुग्राम यूनिवर्सिटी गए थे। वहां से लौटते समय 28 अगस्त की रात वे अपने गांव के ही सेवानिवृत्त बीएसएफ सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह के पास रुक गए।
29 अगस्त को दोनों गांव लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गांव का अमित मिला जो अपनी ऑल्टो कार से जा रहा था। उसने उन्हें अपनी कार में बैठाकर गांव छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

आनंद कुमार के अनुसार, कार तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी। जब वे धारूहेड़ा फ्लाईओवर से उतरकर गुरुग्राम-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगल बबलर होटल के पास पहुंचे तो आगे चल रहे एक कैंटर को बचाने की कोशिश में अमित ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।
कार सीधे पीछे से आ रहे एक अन्य कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे सभी लोग चोटिल हो गए।

अस्पताल में मौत, चालक मौके से फरार
हादसे में दलीप सिंह को गंभीर चोटें आईं। आनंद कुमार भी घायल हो गए जबकि चालक अमित को हल्की चोटें आईं। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दलीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद कार चालक अमित घायल हालत में ही मौके से भाग गया। वहीं पुलिस ने संस्कृत शिक्षक आनंद कुमार की शिकायत पर ऑल्टो कार चालक अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें