फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान निहित : डॉ. सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा की ओर से डॉ. सुधा यादव को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने के बाद रविवार को वे पहली बार रेवाड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष हुकमचन्द यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां केवल परिवारवाद को ही बढ़ावा दे रही है, भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। हर कार्यकर्ता एक समान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कर्तव्यनिष्ठता से अपना कार्य करते रहें, पार्टी कब किसे कौन सी जिम्मेदारी दे, इसका कोई अनुमान भी नहीं लगा पाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें राजनीति का कोई अच्छा अनुभव नहीं था, मगर पीएम मोदी के विश्वास के कारण, उन्होंने अपना पहला चुनाव लड़ा और राजनीति में कदम रखा। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर हरको बैंक चैयरमेन अरविंद यादव, पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार, प्रदेश सेवा प्रकोष्ठ संयोजक सतीश खोला, मजदूर प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक यशवंत भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबू वीर कुमार यादव, प्रदेश बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्ष पारिशा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज यादव, सचिव हेमलता तंवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रत्नेश बंसल, एडवोकेट सिंहराम महलावत, डॉ. कविता गुप्ता, नरकेश देवी, सफाई आयोग चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा, उपाध्यक्ष अमित यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें