फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया आम व्यक्ति का विकास, विश्वास व नेतृत्व : भूपेंद्र यादव

विज्ञापन
भाजपा नेता डॉ. सुधा यादव के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय श्रम, रोजगार, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। पीएम ने आम व्यक्ति का विकास, विश्वास और नेतृत्व बढ़ाया है। वह रविवार को गांव धामलावास में भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की नवनियुक्त सदस्य डॉ. सुधा यादव के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा पूरे विश्व में सैनिकों की खान के नाम से प्रसिद्ध है, जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के संबंध, अटूट विश्वास और निष्ठा के कारण भाजपा ने डॉ. सुधा यादव को केंद्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाकर अहीरवाल को गौरवान्वित किया है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने शहीद डिप्टी कमांडेंट सुखबीर यादव और शहीद राजबीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। ग्रामीणों ने धामलावास पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस बीच केंद्रीय मंत्री ने गांव के बाबा ढंड वाला मंदिर में बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण भी किया। पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव ने कहा कि अपने गांव आकर आज वे खुशी का अनुभव कर रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें ऐसा सम्मान दिया है, जिससे धामलावास गांव का नाम राजनीतिक दृष्टि से भारत के पटल पर पहचाना जाने लगा है। डॉ. सुधा ने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा माहौल बनाना है, जिससे गांव धामलावास का सम्मान हर जगह कायम हो।
विज्ञापन

इस अवसर पर अटेली के विधायक सीता राम, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, हरको बैंक के चेयरमैन डा. अरविंद यादव, सिद्धार्थ यादव, सतीश खोला, सत्यव्रत शास्त्री, रामपाल यादव, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार, प्रीतम सिंह चौहान, रामअवतार कतोपरी, भाजपा जिला सचिव डा. सुभाष यादव, दलीप शास्त्री,महंत योगी ज्योति नाथ ,बलजीत यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें