फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का शीघ्र करें समाधान : एडीसी

Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में समस्याओं के समाधान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद एडीसी अनुपमा अंजलि ने बैठक कर समाधान शिविरों में आई शिकायतों और समाधान की समीक्षा की।
एडीसी अनुपमा अंजलि ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित शिकायतों का आगामी बैठक से पूर्व समाधान किया जाए। समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर हर शिकायत में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। शिकायत का फॉलो-अप करते हुए समाधान की पुष्टि भी की जाए। उन्होंने समाधान शिविर में लंबित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए नियमित मॉनिटरिंग एवं फॉलो-अप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें