फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का करें समधान : डीसी

Thu, 04 Jun 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में वीरवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ततीमा अपडेटेशन, इंतकाल और पेपरलेस रजिस्ट्री के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश दिया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि आमजन को पारदर्शी व सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ततीमा अपडेशन बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता से लेते हुए कार्य पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित पार्टिशन व इंतकालों को भी जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से पेपरलेस सिस्टम लागू किया गया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का समयबद्ध निपटान करते हुए पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि तहसीलों में सरल, निश्चित और प्रभावी रूप से कार्य किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें