रेवाड़ी। समाधान शिविर की समीक्षा बैठक करते नगराधीश जितेंद्र कुमार। स्रोत: डीपीआरओ
- फोटो : शहर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में की जा रही सजावट।
रेवाड़ी। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीटीएम ने अधिकारियों को कहा कि प्राप्त शिकायतों का समाधान समय पर हो और एक्शन टेकन रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि समाधान पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और उनका शीघ्र व स्थाई समाधान सुनिश्चित करें।
सीटीएम ने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी समाधान शिविर में आ रही शिकायतों मॉनिटरिंग भी करते है।
बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, बीडीपीओ, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।