फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में बिजली कट से शहरवासियों को मिलेगी राहत, बिजली निगम से किया यह काम

Wed, 10 May 2023 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
झज्जर रोड स्थित पॉवर हाउस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित 220 केवी के पावर हाउस में लगा 20 एमबी का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिन से खराब पड़ा था। इसके कारण 20 से ज्यादा वार्डों में बिजली कट की समस्या चल रही थी। निगम अधिकारियों ने तत्काल एक्शन लेकर मंगलवार को ट्रांसफार्मर ठीक करवा दिया। इससे लगभग 1.50 लाख की आबादी को राहत मिली है।
पावर हाउस में 29 साल से चल रहा 20 एमबी का ट्रांसफार्मर 6 मई को लोड बढ़ने से अचानक खराब हो गया। यह ट्रांसफार्मर बिजली निगम ने 1994 में लगाया था। इससे शहर के 31 में से 20 से ज्यादा वार्डों की डेढ़ लाख के करीब आबादी को बिजली आपूर्ति हो रही थी। बिजली निगम के कंट्रक्शन एसडीओ सोनू यादव के नेतृत्व में जेई अनुप कुमार ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर एक्शन लेते हुए मंगलवार को क्रेन की सहायता से इस ट्रांसफार्मर को उतरवाकर पावर हाउस में रखा नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया, जिसे मंगलवार शाम चार बजे तक पूरी चेकिंग प्रक्रिया के बाद चालू कर दिया गया। अब लोगों की परेशानी दूर हो गई है और पहले की तरह बिजली आपूर्ति होने लगी है।
विज्ञापन

शहर को बिजली सप्लाई करते हैं चार ट्रांसफार्मर
शहर के 31 वार्डों की करीब पौने तीन लाख की आबादी को चार ट्रांसफार्मर बिजली आपूर्ति करते हैं। ये ट्रांसफार्मर पिछले कई सालों से चल रहे हैं। इनमें दो ट्रांसफार्मर 20-20 एमबी के, एक 25 एमबी और एक 50 एमबी का है। ट्रांसफार्मर गर्म न हों इसके लिए उनके अंदर पंखे लगा रखे हैं। इनमें से एक 20 एमबी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिसे तीन दिन बाद मंगलवार को बदल दिया गया।
18 लाख यूनिट तक पहुंची बिजली की खपत
शहर में सामान्य रूप में प्रतिदिन 15 लाख यूनिट तक बिजली की खपत होती है। ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ती जा रही है उसके साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ रही है। पिछले दिनों 15 लाख यूनिट से बढ़कर खपत 16 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी लेकिन चार दिन से खपत का आंकड़ा 18 लाख तक पहुंच गया है जिससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है।
मरम्मत के काम में लगे निगम अधिकारी
गर्मी में बढ़ते लोड के साथ निगम अधिकारियों ने सभी चालू ट्रांसफार्मरों व सब स्टेशनों की स्थिति जांचना शुरू कर दी है। इसके लिए पिछले दिनों निगम ने एक कैपिस्टर बैटरी की भी व्यवस्था की थी लेकिन फिर भी बढ़ती गर्मी के साथ लोड बढ़ रहा है। जिससे निगम अधिकारी चिंता में हैं। बिजली की जो तार खंभों पर पुरानी पड़ गई थी उन्हें भी बदला गया है।
इन मोहल्लों में प्रभावित थी बिजली आपूर्ति
ट्रांसफार्मर खराब होने से शहर के रामसिंह पुरा, अजय नगर, शिव कॉलोनी, यादव नगर, विकास नगर, गुलाबी बाग, कुतुबपुर, भीम बस्ती, संघी का बास, टीपी 09 स्कीम, शांति नगर, गांधी नगर, आजाद नगर, साधुशाह, अर्जुन नगर, नई बस्ती, केवल बाजार, चौधरीवाड़ा, मेहरवाड़ा, कायस्थवाड़ा समेत अन्य मोहल्लों में पिछले तीन दिन से बिजली प्रभावित हो रही थी। इस कारण लोगों को गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


लोड बढ़ने से 20 एमबी का ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर पिछले 29 साल से चल रहा था, इसलिए काफी पुराना हो चुका है। इसे बदलवा दिया गया है। अब बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी।
- सोनू यादव, एसडीओ, बिजली निगम रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें