फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नौ तकनीकी सत्रों में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

Thu, 06 Mar 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 24रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में उप​स्थित मु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज के आईक्यूएसी और रिसर्च सेल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ हुआ। इसमें शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

समावेशी दृष्टिकोण: विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी का उभरता हुआ अंतरसंबंध विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव, प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर दिलबाग सिंह उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलाॅजी, मुरथल के प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने नए शोध प्रकल्पों के विकास पर बल दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने अपने संबोधन में विज्ञान, वाणिज्य और कला के आपसी संबंधों पर चर्चा करते हुए इन तीनों के सामंजस्य को वर्तमान दैनिक जीवन में प्रभावी रूप से लागू करने पर प्रकाश डाला। गेस्ट ओफ ओनर, प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने तेजी से बदलते पर्यावरणीय कारकों की चिंताजनक स्थिति पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार प्रो. दिलबाग सिंह ने शोध में उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए शिक्षा के विकास के बारे में बताया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा ई-स्मृति पुस्तिका एवं शोध-संक्षेप पुस्तिका का भी लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉन्फ्रेंस के संरक्षक और महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता गोटे वाले, सह-संरक्षक और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, बृजलाल गोयल, अनिल रस्तोगी, मुकेश कुमार गुप्ता भट्टे वाले, रमेश मित्तल, राजेंद्र सिंहल, संदीप गोयल, सुधीर चौधरी सहित शोधार्थी व महाविद्यालय की टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ के सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें