फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फायरिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम नगर रेवाड़ी निवासी अरविंद सिंह, जिला गुरुग्राम के कादिपुर निवासी मोहित कुमार व राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव गिरंडा हाल किरायेदार विकाश नगर रेवाड़ी निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी अरविंद सिंह के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गत 1 मार्च को उत्तम नगर रेवाड़ी निवासी बलवंत ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे आशीष की 2 मार्च को शादी तय थी। 28 फरवरी को लगन का कार्यक्रम था। गली में उसके रिश्तेदारों की गाड़ियां खड़ी थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अरविंद की गाड़ी से एक गाड़ी टच हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, जो आपसी बातचीत के बाद शांत हो गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें