फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चौधरी देवीलाल की सेवाओं को किया याद

Fri, 26 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

बावल के बालावास गांव में पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं ने उनकी समाजसेवा और किसानों के लिए योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों को निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
फोटो : 7गांव बालावास में पुष्पमाला अर्पित करते नेता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बावल। गांव बालावास में कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती मनाई। इस दौरान गरीबों के लिए देवीलाल की ओर से की गई सेवाओं को याद किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर देवीलाल की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की गईं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने देवीलाल की सामाजिक न्याय, किसान और गरीबों के उत्थान के लिए की गई सेवाओं को याद किया और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर चौ. विजय पंच, भूप सिंह रसियावास, बच्चू सिंह शाहपुर, धर्मपाल देशवाल, रणवीर मास्टर बालावास, महिला सुमन शर्मा, जगदीश नेहरा प्राणपुर, उपेंद्र महलावत, रणजीत नंबरदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें