फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं एप के माध्यम से दस्तावेज करें अपलोड : डॉ. कृष्ण

Fri, 26 Sep 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

बावल नगर पालिका परिसर में पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं का जमावड़ा हुआ। इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे खाते में 2100 रुपये मिलेंगे। इससे महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा।
विज्ञापन
फोटो : 6लोगों को संबोधित करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बावल। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला से एप के माध्यम से पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया है। इसी कड़ी में बावल नगर पालिका परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र सशक्त बनेगा। चुनाव में किए गए वादे के अनुसार महिलाओं को सीधे उनके खातों में 2100 रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि महिलाएं एप के माध्यम से अपने दस्तावेज अपलोड करें, जिसके बाद राशि उनके बैंक खातों में आनी शुरू हो जाएगी। विधायक ने कहा कि यह योजना प्रदेश की आधी आबादी को लाभान्वित करेगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाती हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ, महामंत्री निहाल सिंह चौकन, नगरपालिका उपप्रधान अर्जुन चोकण, केशव मुदगिल, वीरेंद्र छिल्लर, एसडीएम मनोज कुमार, ईश्वर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें